1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भतीजे अभिषेक को चुनें या हमें…कल्याण बनर्जी ने दिया ममता बनर्जी को अल्टीमेटम

भतीजे अभिषेक को चुनें या हमें…कल्याण बनर्जी ने दिया ममता बनर्जी को अल्टीमेटम

कल्याण बनर्जी ने कहा कि, अभिषेक बनर्जी बहुत ही अहंकारी हो गए हैं और वो वरिष्ठों का सम्मान नहीं करते हैं। इसके लिए उन्होंने कल की एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उनसे काफी जूनियर वकील को अभिषेक ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए चुना। इससे पहले कल्याण बनर्जी ही उनका केस लड़ रहे थे। इस बात से वह काफी आहत हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में लगातार बगावत बढ़ती जा रही है। अब ममता बनर्जी के करीबी और पार्टी वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि, भतीजे अभिषेक बनर्जी या पार्टी के पुराने नेताओं में से किसी एक को चुने। साथ ही, उन्होंने अभिषेक बनर्जी को अहंकारी तक कह दिया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

कल्याण बनर्जी ने कहा कि, अभिषेक बनर्जी बहुत ही अहंकारी हो गए हैं और वो वरिष्ठों का सम्मान नहीं करते हैं। इसके लिए उन्होंने कल की एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उनसे काफी जूनियर वकील को अभिषेक ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए चुना। इससे पहले कल्याण बनर्जी ही उनका केस लड़ रहे थे। इस बात से वह काफी आहत हैं।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने ममता बनर्जी से अभिषेक बनर्जी को लेकर अपील करते हुए कहा कि, मैंने साफ-साफ कह दिया कि मैं अभिषेक बनर्जी के साथ नहीं रहूंगा। ना ही उनके साथ काम करूंगा। उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की है, जिसे मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं ममता बनर्जी से कहूंगा कि या तो अभिषेक को तृणमूल कांग्रेस में रखें और हमें पार्टी से बाहर जाने दें। या फिर हमें टीएमसी में रखें और अभिषेक को पार्टी से निकाल दें।

बता दें कि, ​पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक उनके साथ पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे में अब कल्याण बनर्जी ने भी बगावत कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि, वो अभिषेक बनर्जी के साथ काम नहीं करेंगे। ऐसे में उनके भी पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही हैं।

 

पढ़ें :- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...