1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वच्छता ही सेवा: पालिका अध्यक्ष ने सफाई मित्रों को वितरित की स्वच्छता किट

स्वच्छता ही सेवा: पालिका अध्यक्ष ने सफाई मित्रों को वितरित की स्वच्छता किट

स्वच्छता ही सेवा: पालिका अध्यक्ष ने सफाई मित्रों को वितरित की स्वच्छता किट,नगर के सरोवर और मंदिर परिसर में खुद लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नौतनवा नगर पालिका द्वारा शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जलकल कम्पाउंड में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सफाई मित्रों को स्वच्छता किट वितरित की।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया

पालिका अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने स्वयं नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया अमृत सरोवर, तहसील परिसर स्थित अमृत सरोवर और माँ बनैलिया मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा—“माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता को हमें केवल अभियान नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।”

इस अवसर पर अभियान में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय मौर्य, सत्यप्रकाश, गोविन्द प्रसाद, राजकुमार गौड़ समेत मोनू, आकाश, दिवाकर व अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- 'धर्मयुद्ध फ्लॉप' की खबरों पर शंकराचार्य का तीखा बयान, बोले- गोमुख से निकलने वाली गंगा की छोटी धारा आगे बन जाती है सहस्त्रधारा...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...