HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. जोशीमठ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, पीड़ितों से भी की बात

जोशीमठ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, पीड़ितों से भी की बात

जोशीमठ में लोग अपने घर को छोड़ने पर मजबूर होते जा रहे हैं। यहं पर जमीन धंसने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। जोशीमठ में लोग अपने घर को छोड़ने पर मजबूर होते जा रहे हैं। यहं पर जमीन धंसने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

जमीन में पड़ रही दरारें

बता दें कि, 6 जनवरी तक यहां 603 घरों में दरारें आ चुकी हैं। इनमें 100 से ज्यादा घर ऐसे हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इनमें से 44 परिवारों को फिलहाल सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ISRO और ONGC की टीमें जोशीमठ का सर्व करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जोशीमठ में करीब 9 वार्डों में दरारें और भूमि धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि, इससे पहले शुक्रवार को सीएम धामी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों के साथ जोशीमठ की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा था कि लोगों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

 

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...