ईरान-इजराइल युद्ध (Iran-Israel conflict) के बीच दुनिया के कई देशों में अस्थिरता का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी पृष्ठभूमि में भारत में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol & Diesel) और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं। हालांकि सरकार और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
लखनऊ । ईरान-इजराइल युद्ध (Iran-Israel conflict) के बीच दुनिया के कई देशों में अस्थिरता का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी पृष्ठभूमि में भारत में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol & Diesel) और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं। हालांकि सरकार और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि फ्यूल या गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर गौर न करें। जब आपकी बारी आएगी आप तक रसोई गैस पहुंच जाएगी। लिहाजा जब आवश्यकता हो तभी पेट्रोल डीजल (Petrol -Diesel) लेने जाइये, लाइन लगाने की आवश्यकता क्यों है?
देश के हित में सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हम लोग उसके लिए अपने आप को तैयार करें…
लेकिन कुछ लोग हैं जो अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं… pic.twitter.com/xLY2087Mg1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2026
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस गल्फ वॉर के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चल जाता था,तो आज वह 5वें,छठवें दिन ही वह सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है? जब नम्बर आएगा तो रजिस्ट्रेशन करवाएं,रसोई गैस घर तक पहुंच जाएगी। सरकार की ओर से कहा गया है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सुरक्षित है और विकास की गति भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक बने रहते हैं तो उसका असर दुनिया के कई देशों पर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को मानसिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है, लेकिन अफवाहों पर भरोसा करने की नहीं।
सीएम योगी ने की ये अपील
सीएम योगी (CM Yogi) ने लोगों से अपील की गई है कि किसी भी राष्ट्रीय चुनौती के समय सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने कहा कि अगर देशहित में सरकार कोई फैसला लेती है तो नागरिकों को भी उसके लिए तैयार रहना चाहिए। इस बीच कुछ जगहों पर देखा गया है कि लोग जरूरत से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पंपों और एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने सवाल उठाया कि अगर पहले किसी घर में गैस सिलेंडर एक महीने चलता था तो लोग पांच-छह दिन में ही नया सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहे हैं? इससे अनावश्यक भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होती है।
सरकार का कहना है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह ही होम डिलीवरी के माध्यम से जारी रहेगी और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक घबराहट पैदा हो रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल या गैस लें और किसी भी तरह के दुष्प्रचार से दूर रहें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में सभी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सामान्य है और लोगों को संयम बनाए रखते हुए अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।