HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM YOGI ने मथुरा को दी 208 करोड़ की सौगात, कहा-PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास

CM YOGI ने मथुरा को दी 208 करोड़ की सौगात, कहा-PM मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास

पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, 9 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल, ये 9 वर्ष भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने 208 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने भाजपा (BJP) के महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, 9 साल बेमिसाल और भारत हुआ खुशहाल, ये 9 वर्ष भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी (Pm Modi) का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।

पढ़ें :- Mainpuri Lok Sabha Seat Election 2024 : मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव

बता दें कि, पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार को पांच बजे मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रजवासियों को विकास की 80 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...