1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बारिश और ओलावृष्ठि से किसानों के हुए नुकसान को लेकर CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP News: बारिश और ओलावृष्ठि से किसानों के हुए नुकसान को लेकर CM योगी ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए डीएम से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करने को कहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए प्रभावित जिलों के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करने को कहा है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हेने वाले नुकसान की भरपाई के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही जिलाधिकारियों को जनहानि, पशुहानि व मकान हानि का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए है।

मंगलवार की रात बारिश और कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। सरसों की फसल और गेंहू की फसल खराब हुई है। खेत में पानी भरने की वजह से सरसों की बालियां सड़ जाएगी।  इससे किसान को अच्छा खासा नुकसान हुआ है।। गेहूं के पौधे तेज आंधी की वजह से गिर गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...