महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें आगामी महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
नई दिल्ली। महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें आगामी महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की। अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदयतल से आभार मा. राष्ट्रपति जी!
आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदयतल से आभार मा. राष्ट्रपति जी!@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/TSLViraPZ5
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 29, 2024
पढ़ें :- बीएमसी में भाजपा की बड़ी जीत, अमित शाह बोले-जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर
इसके साथ ही राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात की एक तस्वीर को साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की तथा आगामी महाकुंभ 2025 में आगमन के लिये उन्हें आमंत्रित किया। बता दें कि, प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजित होने वाला महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।