1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू, ‘प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के लगे नारे

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू, ‘प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के लगे नारे

Cockroach Janata Party Protest : ऑनलाइन मूवमेंट 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। इस विरोध प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा पेपर लीक और देश में बेरोजगारी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Cockroach Janata Party Protest : ऑनलाइन मूवमेंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। इस विरोध प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा पेपर लीक और देश में बेरोजगारी है।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके के दादी के निधन से परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में हैं CJP नेता ; अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सस्पेंस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया। अभिजीत दिपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थकों को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है। सीजेपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की मंज़ूरी दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने की ज़रूरत नहीं है।”

धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग

सीजेपी ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रदर्शनकारी ‘कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...