देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार को एक बार फिर बड़े सियासी घमासान का गवाह बनने जा रहा है। 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) यहां पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है।
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार को एक बार फिर बड़े सियासी घमासान का गवाह बनने जा रहा है। 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) यहां पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है।
इस प्रदर्शन का मुख्य एजेंडा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का इस्तीफा मांगना है। सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) नामक इस संगठन ने लिखा है कि धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से इस्तीफा लेकर रहेंगे। अब इस छोटे से मजाक को क्रांति में बदलने का समय आ गया है। शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहें।
इस ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने इस धरने के लिए अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं मांगी है। पुलिस को इस पूरे आंदोलन की भनक सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरनेट पर वायरल हो रहे मैसेज के जरिए लगी है।
बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री : दिल्ली पुलिस
बता दें दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के नियमों के मुताबिक, जंतर-मंतर या राजधानी के किसी भी हिस्से में बिना पूर्व अनुमति और सुरक्षा मंजूरी के विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाती। सूत्रों का कहना है कि स्थिति बेहद संवेदनशील है और हर स्तर पर इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। 6 जून को सेंट्रल दिल्ली (Central Delhi) और जंतर मंतर के आसपास पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हो इस बात को जहन में रखकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) तैयारी कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि सुरक्षा इंतजाम ऐसे हों ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।
पुलिस अधिकारियों ने की बड़ी बैठक
कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के तरफ से शनिवार को होने वाली इस प्रदर्शन से निपटने और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के आला अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इंटेलिजेंस इनपुट और जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर ही पुलिस आगे का एक्शन प्लान तय करेगी।