1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ठंड ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में लगाया ताला, पढ़ें जिलाधिकारी ने दिया क्या नया अपडेट?

ठंड ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में लगाया ताला, पढ़ें जिलाधिकारी ने दिया क्या नया अपडेट?

यूपी (UP) के बदायूं जिले (Badaun District) में भीषण सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों और आंनगबाड़ी केंद्रों में 24 और 27 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। 25 जनवरी को पहले से ही हजरत अली जन्मदिन का घोषित अवकाश है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। 28 जनवरी को रविवार है।

By santosh singh 
Updated Date

बदायूं । यूपी (UP) के बदायूं जिले (Badaun District) में भीषण सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों और आंनगबाड़ी केंद्रों में 24 और 27 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। 25 जनवरी को पहले से ही हजरत अली जन्मदिन का घोषित अवकाश है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day) है। 28 जनवरी को रविवार है।

पढ़ें :- CJP को पसंद आई राहुल गांधी की ये बात, अमित शाह वाले बयान पर दे दिया साथ

बदायूं डीएम मनोज कुमार (Badaun DM Manoj Kumar) ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, कस्तूरबा विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 और 27 जनवरी को अवकाश रहेगा। कक्षा नौ से 12 तक के सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे शाम तीन बजे तक होगा।

मंगलवार को खुले थे स्कूल

जिले में पिछले कई दिन से भयंकर ठंड पड़ रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। डीएम ने मौसम के हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी थी और मंगलवार से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए थे। ऐसे में सुबह कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे तो कई जगह उन्हें फर्नीचर न होने के कारण ठंडी जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी।

दूरदराज से आने वाले बच्चे रहे ज्यादा परेशान

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अमित शाह संसद में छात्रों के ख़िलाफ़ हुई बर्बर हिंसा के बारे में सफ़ाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं?

दूरदराज से स्कूल आने बच्चों को बहुत परेशानी हुई, क्योंकि उनको स्कूली वाहन या अन्य वाहनों के माध्यम से विद्यालय आना पड़ा। ऐसे में वाहन स्कूल समय से काफी पहले ही पहुंच गए। ऐसे में बच्चों को सुबह आठ से नौ बजे के बीच ही घरों से बाहर आना पड़ गया। ऐसे में ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। वहां पर भी उन्हें ठंड में परेशान होना पड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...