1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow news: सीएम योगी के लखनऊ आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए फरियादी, बोले CM ‘हर चेहरे पर खुशी …….

Lucknow news: सीएम योगी के लखनऊ आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए फरियादी, बोले CM ‘हर चेहरे पर खुशी …….

यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार जनता दर्शन में सभी लोग की प्रॉबलम सुने। ये सभी लोग यूपी के कई जिले से आए थे। सीएम हर व्यक्ति की समस्या की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को समस्या समाधान करने का निर्देश दिये।आम जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान यह यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की कार्यशैली और उनकी पहचान है। बता दें कि इससे पहले सीएम गोरखपुर में जनता दर्शन आयोजित किए थे। जिसमें लगभग 200 लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें रखीं थीं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- थाना प्रभारी की चेतावनी:- अगर बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा, वीडियो वायरल

पढ़ें :- DM-SSP की जनसुनवाई की सीएम कार्यालय करेगा निगरानी, नाराज मुख्यमंत्री योगी ने अब जारी किए ये आदेश

जनता दर्शन का आयोजन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया था, जिसमें महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक देखी गई। मुख्यमंत्री योगी ने शिकायतकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण करें।

सीएम योगी का कहना है कि जनता दर्शन के माध्यम से सरकार हर नागरिक की समस्या समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और यह एक प्रभावी मंच है जहां लोग सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने अफसरों को भी निर्देशित किया कि वे समय-समय पर फीडबैक लेकर सुनिश्चित करें कि समस्याएं स्थायी रूप से हल हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने लगातार कहा कि हर चेहरे पर खुशी व संतुष्टि सरकार की प्राथमिकता है और यही उनकी सेवा का संकल्प है।

बता दें कि इससे पहले पिछले सोमवार 7 अक्‍टूबर को भी सीएम योगी ने अपने आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया था। इसमें पुलिस, राजस्व, रोजगार, बिजली और आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी शिकायतें मिलीं। उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना भगवान सेवा के समान है, और सभी शिकायतें उचित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- UP Janta Darshan : सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त फरमान, बोले- गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...