HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं, ये गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं को हड़प जाते हैं: सीएम योगी

कांग्रेस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं, ये गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं को हड़प जाते हैं: सीएम योगी

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ये सरकार गरीबों के लिए आने वाली योजना को हड़प जाती है। ये सरकार किसानों पर अत्याचार करती है, उनका शोषण करती है, राम भक्तों का अपमान करती है। इस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं है। साथ ही कहा, इनके एक पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया था। इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Assembly Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार छत्तीसगढ़ के कांकेर के भानुप्रतापपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित ‘विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये (कांग्रेस) सराकर झूठ बोलती है। ये सरकार गरीबों के लिए आने वाली योजना को हड़प जाती है। ये सरकार किसानों पर अत्याचार करती है, उनका शोषण करती है, राम भक्तों का अपमान करती है। इस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं है। साथ ही कहा, इनके एक पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया था। इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

पढ़ें :- गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाई: CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की सरकार ‘लव जिहाद’ के लिए वर्ग विशेष के उपद्रवियों को प्रोत्साहित करके संरक्षण भी देने का काम करती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ‘भ्रष्टाचार’ का एक ‘नया गढ़’ बना देना चाहती है। छत्तीसगढ़ बनाया भी बीजेपी ने और संवारेगी भी बीजेपी ही। अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...