HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस आज परजीवी पार्टी हो गई है, तीन चुनाव के बाद 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके: जेपी नड्डा

कांग्रेस आज परजीवी पार्टी हो गई है, तीन चुनाव के बाद 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां उपस्थित होना और भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 2016 में हमारे पार्टी अध्यक्ष ने कहा था कि 'बीजेपी भारत के वर्तमान की पार्टी है और भारत के भविष्य की पार्टी है।' हमें यह समझना चाहिए कि हमारी जिम्मेदारियां मौसमी या क्षणिक नहीं हैं, बल्कि ये हमारी शाश्वत जिम्मेदारियां हैं। हमारे देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार हमारा समर्थन किया है क्योंकि वे 2047 तक विकसित भारत में विश्वास करते हैं और उसकी आकांक्षा रखते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां उपस्थित होना और भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 2016 में हमारे पार्टी अध्यक्ष ने कहा था कि ‘बीजेपी भारत के वर्तमान की पार्टी है और भारत के भविष्य की पार्टी है।’ हमें यह समझना चाहिए कि हमारी जिम्मेदारियां मौसमी या क्षणिक नहीं हैं, बल्कि ये हमारी शाश्वत जिम्मेदारियां हैं। हमारे देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार हमारा समर्थन किया है क्योंकि वे 2047 तक विकसित भारत में विश्वास करते हैं और उसकी आकांक्षा रखते हैं।

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था

उन्होंने आगे कहा, 2024 के चुनाव नतीजों ने बता दिया है कि कोई राजनीतिक दल अगर नार्थईस्ट में सक्षम है तो वह मध्य भारत में शून्य है, अगर कोई उत्तर भारत में सक्षम है तो वह दक्षिण में नहीं दिखाई देता है, अगर कोई सक्षम है पश्चिम भारत में तो पूर्व में उसका नाम ही नहीं है और अगर कोई सक्षम है मध्य में तो उसका उत्तर, पूर्व, पश्चिम व दक्षिण कहीं भी नाम नहीं है। भाजपा पैन इंडिया पार्टी है। उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण व पूर्वोत्तर में अगर कोई पार्टी है तो भाजपा है।

कांग्रेस अकेले जहां चुनाव लड़ी है, वहां इसका स्ट्राइक रेट है 26 प्रतिशत और जहां ये अन्य दलों के साथ चुनाव लड़ी है, वहां इसका स्ट्राइक रेट है 50 प्रतिशत यानी कांग्रेस पार्टी आज परजीवी पार्टी हो गई है। तीन चुनाव के बाद आप (कांग्रेस) 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इं​डी अलायंस ये ध्यान रखे कि आप सारे जुड़कर जितने हैं, वो अकेले भाजपा के सांसदों से कम हैं। 13 राज्यों में कांग्रेस के एक भी MP नहीं हैं। गुजरात, छत्तीसढ़ और मध्य प्रदेश की 64 सीटों में से सिर्फ दो सीटें कांग्रेस जीत पाई है, जबकि 62 सीटें भाजपा जीती है।

साथ ही कहा, कांग्रेसी भाई और भाई-बहन दोनों पढ़े लिखे अनपढ़ हैं। इन्हें मालूम नहीं है, बस ये बोलने लगते हैं-बेराजगारी, महंगाई…आज कोरोना की मार के बाद और यूक्रेन-रूस संघर्ष के बाद अगर कोई देश है जिसके बारे में IMF कहता है कि अगर कोई देश है, जो ब्राइट स्पाट है, तो भारत है। मार्गन स्टेनली कहता है कि 2014 के बाद का भारत अलग है। ये (कांग्रेसी) कहते हैं रोजगार नहीं है, इनको मालूम नहीं है कि जब इकोनॉमी का साइज बढ़ता है, तो रोजगार के अवसर खुद बढ़ते हैं। पढ़े-लिखे अनपढ़ आप जहां हो वहीं रहो, देश तो बढ़ रहा है और बढ़ता ही जाएगा इसे कोई रोक नहीं सकता है।

पढ़ें :- बृज भूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पलटवार, कहा-हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़ें थे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...