1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मध्य प्रदेश मानसून सत्र पर भैंस का मुखौटा पहन बीन बजाते हुए कांग्रेस विधायकों ने किया सरकार का विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश मानसून सत्र पर भैंस का मुखौटा पहन बीन बजाते हुए कांग्रेस विधायकों ने किया सरकार का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस लगातार विधान सभा सत्र में नये—नये हथकंडे अपना कर हंगामें करती है। कहीं हाथों में खिलौना लेकर तो कभी भैस के आगे बीन बजाते दिखाई देते। बतादें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदर्शन किया।

By Sudha 
Updated Date

भोपाल। कांग्रेस लगातार विधान सभा सत्र में नये—नये हथकंडे अपना कर हंगामें करती है। कहीं हाथों में खिलौना लेकर तो कभी भैस के आगे बीन बजाते दिखाई देते। बतादें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। आज ​कांग्रेस नेता दो विधायकों को भैंस के रूप में लेकर विधानसभा पहुंची वहीं कुछ कांग्रेस विधायकों के हाथ में बीन थी और वे बजाकर प्रदर्शन कर रहे थे, उनका कहना था ये सरकार भी भैंस की तरह हो गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक के बावजूद कांग्रेस लगातार विधानसभा अध्यक्ष के आदेश का उल्लंघन कर रही है, आज मानसून सत्र के लगातार दूसरे दिन कांग्रेस ने आदेश को दरकिनार कर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कर रहे थे।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते दिखाई दे रहे ​थे। शर्मा ने नागपंचमी की शुभकामनायें देते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि अभी कुछ दिन पहले इंटरनेश्नल सपेरे भोपाल आये थे उन्होंने आस्तीन के सांप ढूँढने के लिए कहा था, अब चूँकि कांग्रेस ने इतने आस्तीन के सांप है तो उन्हें ढूँढने के लिए बीन तो बजी पड़ेगी मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनायें देता हूँ। बताते चले कि सोमवार को भी कांग्रेस के नेता हाथ में गिरगिट का खिलोना लेकर विधान सभा के मानसून सत्र में पहुंची थी, और आज फिर भैंस का मुखौटा पहने बीन बजाते कांग्रेस विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन​ किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...