HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके को लगा तगड़ा झटका, गिरी नारायणसामी सरकार

पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके को लगा तगड़ा झटका, गिरी नारायणसामी सरकार

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: पुडुचेरी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को विधानसभा में वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-डीएमके सरकार फ्लोर टेस्ट के दौरान फेल हो गई, जिसके बाद यहां नारायणसामी सरकार गिर गई है। बता दें कि पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके सरकार अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई। ऐसे में विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस और डीएमके विधायकों के वॉकआउट के बाद घोषणा की कि सदन में सरकार विश्वासमत साबित कर पाने में विफल रही।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

मालूम हो, अपनी सरकार का बहुमत साबित करने को पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से कहा था। मगर सीएम नारायणसामी इसमें फेल हो गए हैं। आपको बताते चलें कि नारायणसामी सरकार ने पुदुच्चेरी की पूर्व उप राज्‍यपाल किरण बेदी और केंद्र की मोदी सरकार पर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया है। बता दें, हाल ही में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले विधायक ए जॉन कुमार ने इस्तीफा दे दिया था।

33 सदस्यीय विधानसभा में ए जॉन कुमार समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का संख्या बल 10 रह गया था। इसमें अध्यक्ष भी शामिल थे। मालूम हो, पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार को डीएमके का साथ मिला था। ऐसे में पुडुचेरी सरकार में तीन सदस्य डीएमके के भी शामिल हैं। इसके साथ सरकार को एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हासिल था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...