1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक, जनता जादूगर बनकर राजस्थान से इनकी सरकार को गायब करने वाली है: अमित शाह

कांग्रेस की लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक, जनता जादूगर बनकर राजस्थान से इनकी सरकार को गायब करने वाली है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, राजस्थान में किसानों का हाल भी बेहाल है। 10 दिनों के अंदर कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई गहलोत सरकार 5 साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं किया। भर्तियों में पेपर लीक के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में 15 से अधिक मामले पेपर लीक के आए हैं, ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ है। इसलिए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब कर देने वाली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने राजस्थान के जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। राजस्थान के हर कोने में जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है। हर क्षेत्र में विफल और नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देने के लिए राजस्थान के लोगों ने अपना मन बना लिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

उन्होंने कहा, राजस्थान ने हमेशा मोदी जी के साथ खड़ा रहकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है। साथ ही कहा, 5 साल में, राजस्थान में अगर सबसे खराब स्थिति किसी की रही है तो महिलाओं और दलितों की रही है। गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम सीमा पर है। 5 साल में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं। वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं की।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, राजस्थान में पिछले 5 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुकदमे दर्ज हुए हैं। 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, 15 हजार से ज्यादा कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, प्रतिदिन 19 बलात्कार के मामले राजस्थान में सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने लाल डायरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस की लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक है। यहां कई सारे गबन के मामले हुए हैं। सचिवालय में 2 करोड़ 35 लाख और एक किलो सोना मिला है। इसके बावजूद गहलोत सरकार की पेट का पानी नहीं हिलता।

उन्होंने कहा, राजस्थान में किसानों का हाल भी बेहाल है। 10 दिनों के अंदर कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई गहलोत सरकार 5 साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं किया। भर्तियों में पेपर लीक के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में 15 से अधिक मामले पेपर लीक के आए हैं, ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ है। इसलिए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब कर देने वाली है और 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने वाली है।

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...