HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Increase Immunity: सर्दियों में फिट रहने के लिए इन चीजों का करें सेवन,नहीं पड़ेंगे बीमार, बढ़ेगी इम्युनिटी

Increase Immunity: सर्दियों में फिट रहने के लिए इन चीजों का करें सेवन,नहीं पड़ेंगे बीमार, बढ़ेगी इम्युनिटी

ठंड के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए सौंफ का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। इसी के साथ गले में खराश और सूखी खांसी को दूर करने में मदद करती है। इतना ही नहीं ठंड के मौसम में सौंफ की चाय भी बहुत अधिक फायदा करती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Increase Immunity:  ठंड के मौसम में कई लोगो को सर्दी जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें बनी रहती हैं। कई लोगो को तो पूरी सर्दी सिर दर्द की ही दिक्कत रहती हैं। ये सब कमजोर इम्युनिटी की वजह से होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से सर्दी के मौसम में होने वाली छोटी मोटी बीमारियों से दूर रहता है और इम्युनिटी ( Immunity) बेहतर करने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- सर्दियों में होने वाला सिर दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार व तमाम दिक्कतों को दूर रखेगा तुलसी का यह चमत्कारी काढा

ठंड के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए सौंफ का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। इसी के साथ गले में खराश और सूखी खांसी को दूर करने में मदद करती है। इतना ही नहीं ठंड के मौसम में सौंफ की चाय भी बहुत अधिक फायदा करती है।

आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल औषधी के रुप में किया जाता है। इसका सेवन करने के कई फायदे होते हैं। कई बीमारियों में शहद का सेवन करने से फायदा करता है। आप गर्म पानी में शहद को मिलाकर डेली सेवन कर सकते है। डेली सुबह इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन को बाहर करने में हेल्प करती है।

हल्दी के गुणों से तो हर कोई भली प्रकार वाकिफ है। स्किन से लेकर सेहत तक में इसका सेवन और लगाना चमत्कारी फायदे होते हैं। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स एंटी इंफ्लैमेटरी एंटीवायरस और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। खांसी और सर्दी में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। सुबह हल्दी का पानी और फिर रात में सोते समय हल्दी का दूध पीने से कई फायदे होते हैं।

लौंग भी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। लौंग में यूजेनॉल पाया जाता है। जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स इफेक्ट होते हैं। इससे शरीर को फ्री रेडिकल्स के खिलाफ बचाने में हेल्प कर सकते है। साथ ही इम्युनिटी बेहतर करने में हेल्प करती है।

पढ़ें :- Eating Raw Onion Benefits : कच्चा प्याज़ का सेवन, सेहत के लिए है रामबाण, जानिए रोज़ाना खाने के फायदे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...