HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Corona virus: सतर्क रहिए! दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज

Corona virus: सतर्क रहिए! दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज

Corona virus: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। हर दिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। 2022 के पहले दिन यानी शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमित एक मरीज की जान भी चली गई। साथ ही 2716 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इससे पहले शुक्रवार को 1796 संक्रमित मिले थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Encounter In Delhi : हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अजय सिंगरोहा पुलिस मुठभेड़ में ढेर,इन मामलों में था वांछित

वहीं, अब संक्रमण में 51 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, यहां पर कोरोना संक्रमण के ​एक्टिव केसों की संख्या 6360 हो गई है। वहीं 765 लोग स्वस्थ हुए और एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटे में 2716 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 765 मरीजों को छुट्टी दी गई।

मुंबई में भी तेजी से बढ़ रहे केस
​मुंबई में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पर कोरोना वायरस के 6347 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 12 फीसद अधिक है। मुंबई में भी कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की जान गयी है। साथ ही 451 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। विभाग के अनुसार में शहर में फिलहाल 22,334 एक्टिव मरीज हैं, जबकि अब तक कुल 7,50,158 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-21 दिनों में जहां-जहां संभव होगा BJP को हराने के लिए प्रचार करूंगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...