1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh में Mauni Amavasya के मौके पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, मची भगदड़, कई लोगो की मौत

Mahakumbh में Mauni Amavasya के मौके पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, मची भगदड़, कई लोगो की मौत

महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट पर उमड़ पड़ा। अधिक भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भगदड़ में दस से अधिक लोगो की मौत होने की आशंका है जबकि कई लोगो के घायल होने की खबर है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

प्रयागराज। महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है। मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट पर उमड़ पड़ा। अधिक भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भगदड़ में दस से अधिक लोगो की मौत होने की आशंका है जबकि कई लोगो के घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- टैरिफ पर आनाकानी की तो भारी पड़ेगा...अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कई देशों को दी चेतावनी

इस भगदड़ की वजह से आज के अमृत स्नान में देरी हो रही है। सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि पहले आम लोग स्नान करेंगे, उसके बाद अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी आमावस्या के मौके पर अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई। महाकुंभ मेले में आठ से नौ करोड़ श्रद्धालुओं के मौजूद है।महाकुंभ में स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह करीब चार बजे सीएम योगी से बातचीत की।

भगदड़ की वजह से प्रयागराज में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक

भगदड़ के बाद प्रयागराज की तरफ आने जाने वाले वाहनों को अलग अलग जिलों में रोका जा रहा है। प्रयागराज की सीमाएं बाहरी गाड़ियों के लिए सील कर दी गई है। प्रयागराज की तरह जाने वाली बाहरी जिलों की सड़कों पर बैरियर लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है। भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी, जौनपुर में पुलिस प्रशासन की टीमें प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक रही है।

पढ़ें :- हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया, टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया-ये है शर्म की बात...राहुल गांधी ने साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...