HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Czech Republic : चेक गणराज्य के प्राग में चार्ल्स विश्वविद्यालय के छात्र ने की गोलीबारी, 14 लोगों की मौत, 20से अधिक घायल

Czech Republic : चेक गणराज्य के प्राग में चार्ल्स विश्वविद्यालय के छात्र ने की गोलीबारी, 14 लोगों की मौत, 20से अधिक घायल

चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में चार्ल्स विश्वविद्यालय में  एक हथियारबंद छात्र ने विश्वविद्यालय में गोलीबारी की। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Czech Republic : चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में चार्ल्स विश्वविद्यालय में  एक हथियारबंद छात्र ने विश्वविद्यालय में गोलीबारी की। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। खबरों के अनुसार, गोलीबारी चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की इमारत में हुई और हमलावर एक छात्र था। हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, हमले में वह भी मारा गया।

पढ़ें :- Kyrgyzstan  Foreign Students : किर्गिस्तान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के खिलाफ हिंसा , भारतीय दूतावास ने स्टूडेंट्स को घर के अंदर रहने की दी सलाह

अधिकारियों के अनुसार, चेक गणराज्य की सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। चेक गणराज्य के गृह मंत्री विट राकुसन ने कहा कि जांचकर्ताओं को हमलावर के किसी चरमपंथी विचारधारा या समूह से जुड़े होने का संदेह नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...