Kalraj Mishra's Wife Passes Away : भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का देर रात नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Kalraj Mishra’s Wife Passes Away : भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का देर रात नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं। उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी एवं पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी एवं…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 13, 2026
पढ़ें :- 'लाल टोपी, नीला लिबास- काली करतूतें ढकने का नया प्रयास...' अखिलेश पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तंज
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिख, ‘भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
पढ़ें :- 'आज युवा किताबों से दूर होकर सोशल मीडिया पर समय बर्बाद कर रहा...' CM योगी ने गोमती पुस्तक महोत्सव में जताई चिंता
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 13, 2026
भाजपा नोएडा महानगर के पदाधिकारी अमित त्यागी का कहना है कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवासी स्थान पर दोपहर 12:30 बजे करीब किया जाएगा।