1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में चार गैंगस्टरों को मार गिराया

दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में चार गैंगस्टरों को मार गिराया

बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मार गिराया है। मारे गए सभी गैंगस्टरों में तीन बिहार के मोस्ट वांटेड थे और एक दिल्ली का ही मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर यह जॉइंट ऑपरेशन किया है। यह एनकाउंटर दिल्ली के रोहिणी में हुआ है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मार गिराया है। मारे गए सभी गैंगस्टरों में तीन बिहार के मोस्ट वांटेड थे और एक दिल्ली का ही मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर यह जॉइंट ऑपरेशन किया है। यह एनकाउंटर दिल्ली के रोहिणी में हुआ है।

पढ़ें :- AL-Falah University के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दर्ज की दो FIR , धोखाधड़ी और जालसाजी के हैं पुख्ता आरोप, जांच एजेंसियों ने कसा शिकंजा

बता दे कि बुधवार देर रात तीन बजे के आसपास रोहणी के बहादुर शाह मार्ग पर बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में चारों बमदाशों को मार गिराया। मारे गए बदमाशों में बिहार के सीतामढ़ी जनपद के रहने वाले 25 वर्षीय रंजन पाठक, 25 वर्षीय बिमलेश महतो और 33 वर्षीय मनीष पाठक है। वहीं एक बदमाश 21 वर्षीय अमन ठाकुर दिल्ली के करवाल नगर कर रहने वाला है। सभी हत्या और डकैती सहित कई मुकदमे दर्ज थे और पुलिस इनका लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...