1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Election Date: दिल्ली में एक चरण में होगा विधानसभा का चुनाव, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

Delhi Election Date: दिल्ली में एक चरण में होगा विधानसभा का चुनाव, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयेाग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का घोषणा की। 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीख का एलान करते हुए बताया कि, दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होंगे और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Election Date: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयेाग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का घोषणा की। 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीख का एलान करते हुए बताया कि, दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होंगे और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।

पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। हिंसा मुक्त चुनाव कराए गए। युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील है। साथ ही, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुछ चिंताएं (राजनीतिक दलों द्वारा) उठाई गई थीं। कहा गया कि मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं। यह भी कहा गया कि कुछ समूहों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके नाम हटाए जा रहे हैं। ईवीएम के बारे में जवाब देने के बाद भी यह कहा गया कि ईवीएम में हेरफेर किया जा सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख से सात या आठ दिन पहले चेक की जाती हैं। उसी दिन नई बैटरी डाली जाती है। फिर सील करके रखी जाती हैं। पोलिंग वाले दिन ही ईवीएम की सील तोड़ी जाती हैं। इसके बाद मॉक पॉल होता है। चुनाव के प्रक्रिया के बाद फिर से सील की जाती हैं।

 

पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...