1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Exit Polls 2025 : दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी! सीएम कौन बनेगा अटकलों का दौर शुरू?

Delhi Exit Polls 2025 : दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी! सीएम कौन बनेगा अटकलों का दौर शुरू?

Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। बुधवारको दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले गए। तमाम एग्जिट पोल इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए क्या अनुमान लगाए हैं?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। बुधवारको दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले गए। तमाम एग्जिट पोल इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए क्या अनुमान लगाए हैं? दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम परिणाम क्या होंगे, यह तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा। फिलहाल अगर Delhi Exit Polls के अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं तो बीजेपी किसे मुख्‍यमंत्री बनाएगी? इसको लेकर सत्ता के गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

पढ़ें :- Israel-Iran War: हमले में ईरान के रक्षामंत्री और सैन्य कमांडर के मौत की खबर, इजरायल ने किया दावा

देखें किस एग्जिट पोल में बन रही बीजेपी की सरकार?

People Pulse Exit Poll: दिल्ली चुनाव में BJP को 51 से 60 सीट मिलने का अनुमान है। AAP को 10 से 19 सीट मिलने की बात कही गई है। कांग्रेस को एक भी सीट मिलते नहीं दिखाया गया है।

Chanakya Exit Poll : दिल्ली चुनाव में BJP को 39 से 49 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. AAP को 25 से 28 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

Matrize Exit Poll: दिल्ली में बीजेपी को 35-40 सीटें, आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें, और निर्दलियों को 0 सीटें मिलने का अनुमान। बीजेपी को 46%, आम आदमी पार्टी को 44%, कांग्रेस को 08%, और निर्दलीय को 02% वोट मिलने का अनुमान।

पढ़ें :- फिल्म द केरल स्टोरी-2 गोज़ बियॉन्ड के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने कहा फिर से सिनेमाघरों में शुरू हुई स्क्रीनिंग

JVC Exit Poll : BJP को 39 से 45 सीट मिलने का अनुमान, कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान, AAP को 22 से 31 सीट मिलने का अनुमान।

P Marq Exit Poll : BJP को 39 से 49 सीट मिलने का अनुमान. AAP को 21 से 31 सीट मिलने का अनुमान. कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

People’s Insight Exit Poll : बीजेपी को 40-44 सीटें, AAP को 25-29 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

WeePreside Exit Poll : आम आदमी पार्टी को 46-52 सीट और BJP को 18-23 सीट का अनुमान लगाया गया है।

Mind Brink Exit Polls : AAP को 44 से 49 सीटें मिलने का अनुमान, बीजेपी को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

पढ़ें :- एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में उदयभानु चिब को मिली जमानत, रविवार को आ सकते है जेल से बाहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...