1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Liquor Scam : तेजस्वी यादव, बोले-भाजपा का चाल-चरित्र सामने आया, दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर कर पाए चुनाव

Delhi Liquor Scam : तेजस्वी यादव, बोले-भाजपा का चाल-चरित्र सामने आया, दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर कर पाए चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party convener and former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के बरी होने पर कहा कि 'लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिरोध के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party convener and former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के बरी होने पर कहा कि ‘लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिरोध के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया।

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक प्रतिरोध का शिकार होता रहा है। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुका है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा (RJD MP Manoj Kumar Jha) ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “अब कितने लोग माफी मांगेंगें? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब प्रतिशोध किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...