दिल्ली का मंगोलपुरी इलाका जहां तीन बच्चों की मां अपने से 13 साल छोटे प्रेमी से मिलने एक पीजी में पहुंची। कुछ घंटो बाद प्रेमी चला गया, जब शाम को पीजी मालिक कमरे में पहुंचा तो बेड के बक्से से महिला की टांग लटकती हुई दिखी बक्सा खुला तो महिला का शव था। महिला के मौत का कारण प्रेमी के अधेड़ उम्र के चाचा और चाचा के मित्र से संबंध बनाने से इनकार करना था...
DELHI: दिल्ली का मंगोलपुरी इलाका जहां तीन बच्चों की मां अपने से 13 साल छोटे प्रेमी से मिलने एक पीजी में पहुंची। कुछ घंटो बाद प्रेमी चला गया, जब शाम को पीजी मालिक कमरे में पहुंचा तो बेड के बक्से से महिला की टांग लटकती हुई दिखी बक्सा खुला तो महिला का शव था। महिला के मौत का कारण प्रेमी के अधेड़ उम्र के चाचा और चाचा के मित्र से संबंध बनाने से इनकार करना था। दरअसल आरोपी के साथ दोनों अधेड़ भी हवस बुझाने के फिराक मे दरवाजे में पहरा देरहें थे।
वारदात मंगलवार की है, जब 35 वर्षीय महिला अपने से 13 साल छोटे प्रेमी से मिलने एक पीजी में गई थी। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार पुलिस को मंगलवार को फोन पर सूचना मिली कि मंगोलपुरी के पत्थर मार्केट की एक पीजी में महिला की लाश मिली है। पुलिस मौके में पहुंची तो पीजी मालिक ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने उसे बताया था कि वह एक महिला से मुलाकात करना चाहता है और इसके लिए कुछ घंटों के लिए कमरा चाहिए। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपी प्रेमी, उसके 50 साल के चाचा और चाचा के मित्र (52) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मंगोलपुरी के ही रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला मंगोलपुरी की रहने वाली है और घरेलु सहायिका का काम करती थी। महिला के तीन बच्चे थे और वो यहां अपने पति के साथ रहती थी। आरोपी चिकन की दुकान चलाता था और वहीं से दोनों का प्रेम संबंध चलने लगा। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने महिला से मिलने के लिए अपने दोस्त के पीजी में ही कमरा लिया था। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे प्रेमी से मिलने महिला पहुंची और करीब एक घंटे तक दोनो कमरे के भीतर ही थे। पर महिला इस बात से पूरी तरह अंजान थी की हवस बुझाने के इरादे से दो अधेड़ उसी पीजी में पहरेदारी कर रहें है।
पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने कबूल किया है कि, प्रेमी चाहता था कि महिला उसके चाचा के साथ भी संबंध बनाए। पर महिला ने इससे साफ इनकार किया जिससे तीनों ने गुस्से में महिला को मार डाला। जानकारी के मुताबिक, गले पर घोंटने के निशान थे और शरिर पर कई सारे जख्म। पोस्टमॉर्टम के बाद साफ होगा कि तीनो ने हत्या से पहले उसके साथा यौन शोषण किया था या नहीं? फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 238 के तहत केस दर्ज किया है।