HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Delhi News: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ गई है। पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए सफदरगंज अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Former Minister Satyendar Jain) की तबियत बिगड़ गई है। पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए सफदरगंज अस्पताल (Safdarganj Hospital) लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

वहीं, इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, ‘सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी’।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...