1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए मांगा 72 घंटे का समय : सीजेपी

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए मांगा 72 घंटे का समय : सीजेपी

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 72 घंटे के अंदर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। सीजेपी (CJP) ने कहा है कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत कार्रवाई की बात भी कही गई है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) लगाने की भी बात कही गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 72 घंटे के अंदर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। सीजेपी (CJP) ने कहा है कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत कार्रवाई की बात भी कही गई है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST Act) लगाने की भी बात कही गई है।

पढ़ें :- धार्मिक पोस्ट विवाद में निशू और संजय आजाद की बढ़ेंगी मुश्किलें? FIR की मांग पर कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

निशु के वकील ने कही यह बात

सीजेपी की निशु आज़ाद के वकील और एआईसीसी लॉ डिपार्टमेंट के ऋषभ रंजन ने कहा, “पुलिस के साथ हुई बैठक में, एडिशनल डीसीपी मंजीत शर्मा की मौजूदगी में, हमने मांग की कि मौजूदा एफआईआर में हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी जाएं। पुलिस इसके लिए सहमत हो गई है। हमने मांग की है कि निशु को मिल रही ऑनलाइन धमकियों के लिए एक अलग एफआईआर दर्ज की जाए। दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे उसे (स्वतंत्र भारद्वाज) आज या 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सकते हैं। हमने उन अकाउंट्स की लिस्ट दी है जिनके ज़रिए निशु के खिलाफ ऑनलाइन बदसलूकी की जा रही है।

निशु के पिता बोले- हमें मिला है 72 घंटे का समय

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय आज़ाद ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने FIR में जिन कानूनी धाराओं को शामिल करने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने हमें 72 घंटे का समय दिया है। हमें विश्वास है कि 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है।

सीजेपी प्रवक्ता और पप्पू यादव का आया बयान

पढ़ें :- IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर विवाद, जातिगत टिप्पणी के आरोपों से गरमाया मामला

वहीं सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस अगर गिरफ्तारी नहीं करती है तो बड़ा प्रदर्शन होगा। पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों को डराया नहीं जा सकता।

हम निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं: एनएसयूआई

सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद से जुड़े मामले पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो आंदोलन चल रहा था, निशु उस आंदोलन का हिस्सा थीं। इस देश में पेपर लीक के खिलाफ तमाम छात्रों की नाराजगी थी और वो अपने पिता के सामने आती हैं तभी भाजपा समर्थित कार्यकर्ता उनके पिता का सिर फोड़ता है और खुलेआम मीडिया के सामने ये कहता है कि कैसे उस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई और स्वीकार करता है कि एफआईआर होनी चाहिए थी। वे(निशु आजाद) एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी जब दर-बदर ठोकर खा रही हैं तो इस देश के अंदर लोकतंत्र बचा कहां है? जवाबदेही बची कहां है? राहुल गांधी पहले दिन से निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हम उनकी लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेंगे।

सांसद चंद्रशेखर आजाद भी थाने पहुंचे

आजाद समाज पार्टी, कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका का समर्थन करने आए हैं, जो अपनी नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

पढ़ें :- दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...