1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीवासी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए…सुनीता ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा

दिल्लीवासी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए…सुनीता ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा

जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भेजा गया संदेश सुनीता केजरीवाल ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने जेल से भेजे गए पत्र को पढ़ते हुए कहा कि, आपके केजरीवाल ने जेल से सभी विधायकों के लिए संदेश भेजा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भेजा गया संदेश सुनीता केजरीवाल ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने जेल से भेजे गए पत्र को पढ़ते हुए कहा कि, आपके केजरीवाल ने जेल से सभी विधायकों के लिए संदेश भेजा है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

सुनीता केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र पढ़ते हुए सुनाया। इसमें सीएम केजरीवाल ने लिखा था कि, मैं जेल में हूं इस वजह से मेरी किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विधायक हर दिन अपनी विधानसभा में जाएं और इलाकों का दौरा करें।

इसके साथ ही लिखा कि, लोगों की समस्याओं को हाल करें। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी दूर करनी हैं। दिल्ली की दो करोड़ जनता मेरा परिवार है। उन्होंने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...