1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकतंत्र खतरे में है, आने वाले 5 साल में समाजवादियों को बनाना है इतिहास : अखिलेश यादव

लोकतंत्र खतरे में है, आने वाले 5 साल में समाजवादियों को बनाना है इतिहास : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के ऐलान के बाद अखिलेश ने जया बच्चन के पैर छुए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस समय लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है। हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाएगें।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के ऐलान के बाद अखिलेश ने जया बच्चन के पैर छुए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस समय लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है। हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाएगें।

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

पढ़ें :- बिहार में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से 6 की मौत

श्री यादव ने कहा कि आज जब अध्यक्ष पद मुझे दिया है तो केवल ये पद नहीं है बल्कि बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आप लोगों ने दी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ इसके लिए मुझे अगर हर दिन लगाना पड़ेगा और हर पल इसके लिए काम करना पड़ेगा तो मैं करके इन तमाम शक्तियों से लड़ने का काम करूँगा।

भाजपा झूठ और प्रोपगंडा के सहारे चल रही है, हम लोग नवरात्र में मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि भाजपा सच बोले

श्री यादव ने कहा कि ये समाजवादियों की कोशिश होनी चाहिए कि बाबा साहब के सिद्धांतों और राम मनोहर लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों को साथ जोड़कर हम लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हिटलर के ज़माने के बारे में जिन्हें जानकारी होगी वो जानते होंगे कि उनकी सरकार में एक प्रोपगंडा मिनिस्टर हुआ करता था। केवल एक प्रोपगंडा मिनिस्टर था, लेकिन इधर अगर हम भाजपा का काम देखेंगे तो लगता तो ऐसा है कि पूरी पार्टी झूठ और प्रोपगंडा के सहारे चल रही है। अखिलेश ने एक फ़िल्म के सहारे भाजपा झूठा बताया। हम लोग नवरात्र में मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि भाजपा सच बोले।

मुझे याद है कि नेता जी हमेशा चाहते थे कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। नेता जी और हम लोगों ने बहुत कोशिश की और प्रयास किया। हम सबको ये संकल्प लेना चाहिए कि अगली बार जब हम लोग मिलें तो समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनकर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...