1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट के CSC में किया औचक निरीक्षण, खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट के CSC में किया औचक निरीक्षण, खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ​औचक निरीक्षण के दौरान वो लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूछ रहे हैं और कमी पाए जाने पर अस्पताल के प्रभारी और डॉक्टरों की फटकार भी लगा रहे हैं। इन सबके बीच सोमवार को डिप्टी सीएम चिनट के सीएससी में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं में खामियों पर वहां के प्रभारी को फटकार लगाई। साथ ही सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ​औचक निरीक्षण के दौरान वो लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूछ रहे हैं और कमी पाए जाने पर अस्पताल के प्रभारी और डॉक्टरों की फटकार भी लगा रहे हैं। इन सबके बीच सोमवार को डिप्टी सीएम चिनट के सीएससी में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं में खामियों पर वहां के प्रभारी को फटकार लगाई। साथ ही सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में चाहते हैं दंगे करवाना...राहुल गांधी पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

सोमवार की सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक राजधानी लखनऊ में स्थित चिनहट स्थित सीएससी पहुंचे। डिप्टी सीएम पैद ही अस्पताल के अंदर दाखिल हुए और पहले वो पर्चे वाले काउंटर पर पहुंचे, जहां वो कुछ देर लाइन में लगे दिखे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में चारों तरफ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और वहां की व्यवस्था को जानने की कोशिश की।

वहीं, डिप्टी सीएम के अचानक वहां पहुंचने की सूचना पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने CSC प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...