1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dev Uthani Ekadashi 2023 : देव उठनी एकादशी के दिन मनोकामनाएं पूर्ण होती है , इस ति​थि पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं

Dev Uthani Ekadashi 2023 : देव उठनी एकादशी के दिन मनोकामनाएं पूर्ण होती है , इस ति​थि पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं

सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी  की बहुत महिमा है।  कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पर्व पूरे धूम धाम से मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dev Uthani Ekadashi 2023 : सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी  की बहुत महिमा है।  कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पर्व पूरे धूम धाम से मनाया जाता है।  इस तिथि को भगवान विष्णु 4 माह के बाद योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए इस एकादशी को देव उठनी एकादशी कहा जाता है। इसके इस तिथि् से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देव उठनी एकादशी के अगले दिन यानी कि द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इस वर्ष इस साल देव उठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 गुरुवार को मनाई जाएंगी। इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु जी की आराधना करने से सभी मनोरथ शीघ्र ही पूरे होते है।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

भगवान विष्णु का देवउठनी एकादशी के दिन केसर और दूध से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही उनकी आरती उतारनी चाहिए।भगवान विष्णु को समर्पित देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। वाद-विवाद से बचना चाहिए और भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को केला, केसर या हल्दी का दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन फल जैसे आम, केला, अंगूर सूखे मेवे जैसे बादाम, पिस्ता का सेवन करना चाहिए।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...