1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आरक्षण पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- संविधान के दायरे में ही मिलेगा हक

आरक्षण पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- संविधान के दायरे में ही मिलेगा हक

महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर जारी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग समुदायों की आरक्षण संबंधी मांगों पर विचार करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी मांग पर फैसला संविधान और तय नियमों के दायरे में ही लिया जाएगा...

By Harsh 
Updated Date

मुंबई : महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर जारी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग समुदायों की आरक्षण संबंधी मांगों पर विचार करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी मांग पर फैसला संविधान और तय नियमों के दायरे में ही लिया जाएगा। फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि सरकार एक समुदाय का अधिकार छीनकर दूसरे समुदाय को देने के पक्ष में नहीं है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज ठाकरे, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव, महाराष्ट्र में SIR रद्द हो

बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई मांग जनहित में है और संविधान के अनुरूप है, तो सरकार उस पर विचार करेगी। वहीं जो मांग संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं होगी, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सभी समुदायों के हितों का ध्यान रखना और सभी को न्याय देना है।

फडणवीस का बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण और OBC आरक्षण को लेकर बहस तेज है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की ओर से राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत बावनकुले पर सवाल उठाए जाने के बाद मामला और गरमा गया है। मुख्यमंत्री ने बावनकुले का बचाव करते हुए कहा कि किसी मंत्री के पास शिकायत या आवेदन आने पर उसे संबंधित विभाग को जांच के लिए भेजना प्रक्रिया का हिस्सा है। केवल आवेदन के आधार पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जाता, बल्कि संबंधित विभाग उपलब्ध सबूतों और नियमों के आधार पर निर्णय करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण से जुड़े मामलों की जांच करने वाली समिति स्वतंत्र है और उसके पास न्यायिक शक्तियां हैं। फडणवीस ने मराठा, OBC, SC, ST, विमुक्त जाति और खानाबदोश जनजातियों समेत सभी समुदायों के अधिकारों का ध्यान रखने की बात कही।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- 'देश के लिए आरक्षण ज़रूरी...' ABVP के राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा बयान, विरोध करने वालों को दिया ये संदेश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...