1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. दुनिया भर में मशहूर फ्रेंच मैक्रॉन, खूबसूरती और स्वाद का अनोखा संगम

दुनिया भर में मशहूर फ्रेंच मैक्रॉन, खूबसूरती और स्वाद का अनोखा संगम

French Macaron : जब भी फ्रांस और उसके लजीज व्यंजनों की बात होती है, तो सबसे पहला नाम सुंदर और रंग-बिरंगी मैक्रॉन (Macaron) का आता है। यह एक ऐसी मिठाई है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती है। आज मैक्रॉन दुनिया भर की बेकरी और पेस्ट्री शॉप्स की शान बन चुकी है।

By santosh singh 
Updated Date

French Macaron : जब भी फ्रांस और उसके लजीज व्यंजनों की बात होती है, तो सबसे पहला नाम सुंदर और रंग-बिरंगी मैक्रॉन (Macaron) का आता है। यह एक ऐसी मिठाई है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती है। आज मैक्रॉन दुनिया भर की बेकरी और पेस्ट्री शॉप्स की शान बन चुकी है।

पढ़ें :- UPFSDA की जांच में 214 प्राइवेट अस्पतालों के डकैती का खुला खेल, ब्रांड और दवा एक, कीमत में 27 हजार का अंतर

क्यों इतनी मशहूर है यह फ्रेंच स्वीट?

मैक्रॉन अपनी खास बनावट और बेहतरीन स्वाद के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। ऊपर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट व चबानेदार (Chewy) होना ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसके बीच में लगी चॉकलेट ग​निश, बटरक्रीम या फ्रूट जैम की फीलिंग इसके स्वाद को दोगुना कर देती है। अलग-अलग रंगों में मिलने की वजह से यह हर मौके के लिए खास मानी जाती है। गुलाबी रंग स्ट्रॉबेरी या रोज फ्लेवर के लिए, हरा रंग पिस्ता के लिए, पीला नींबू के लिए ब्लू (नीला) और पर्पल (बैंगनी) रंग मुख्य रूप से लैवेंडर और ब्लूबेरी फ्लेवर के लिए और भूरा रंग चॉकलेट फ्लेवर के लिए इस्तेमाल होता है। यह पेरिस की बेकरी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है।

मैक्रॉन बनाने की आसान विधि (Recipe)

घर पर मैक्रॉन बनाना थोड़ा सा ध्यान देने और सही माप मांगता है, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो यह बेहद आसान है।

पढ़ें :- सवालों के घेरे में KGMU नर्सिंग भर्ती 2023 : करीब आधे पदों पर जयपुर की एक ही कोचिंग से चयन, अखिलेश बोले- भाजपाई लालच में लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे

जरूरी सामग्री

बादाम का पाउडर (Almond Flour): 1 कप

पीसी हुई चीनी (Powdered Sugar): 1.5 कप

अंडे की सफेदी (Egg Whites): 2 अंडों की

दानेदार चीनी (Caster Sugar): 1/4 कप

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

फूड कलर: अपनी पसंद का कोई भी रंग

फीलिंग के लिए: बटरक्रीम या पिघली हुई चॉकलेट

बनाने का तरीका

सूखी सामग्री छाने: सबसे पहले बादाम के पाउडर और पीसी हुई चीनी को एक साथ अच्छी तरह छान लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे।

मिश्रण तैयार करें: एक सूखे बर्तन में अंडे की सफेदी को फेंटें। जब उसमें झाग बनने लगे, तो धीरे-धीरे दानेदार चीनी मिलाते जाएं और तब तक फेंटें जब तक वह गाढ़ा और चमकदार (Meringue) न हो जाए।

रंग मिलाएं: अब इसमें अपनी पसंद का कोई भी फूड कलर मिलाएं। सामग्री मिक्स करें छाने हुए बादाम और चीनी के पाउडर को फेंटे हुए मिश्रण में धीरे-धीरे कट-एंड-फोल्ड तरीके से मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो।

पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!

शेप दें: इस पेस्ट को पाइपिंग बैग में भरें और बटर पेपर लगी बेकिंग ट्रे पर छोटे-छोटे गोल आकार में गिराएं।

सुखाएं: ट्रे को 30 से 45 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि ऊपर एक हल्की सूखी परत बन जाए।

बेक करें: अब इसे 150°C पर पहले से गर्म ओवन में 12 से 15 मिनट के लिए बेक करें। ठंडा होने पर बेकिंग शीट से निकालें।

फीलिंग लगाएं: दो मैक्रॉन शेल्स के बीच में बटरक्रीम या चॉकलेट गनाश लगाएं और एक-दूसरे से जोड़ दें।
आपकी स्वादिष्ट और रंग-बिरंगी फ्रेंच मैक्रॉन तैयार है! इसे खाएं और फ्रांस के शाही स्वाद का लुत्फ उठाएं।

रिपोर्ट: दीपांजली मिश्रा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...