धनतेरस का त्यौहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
Dhanteras Shopping 2025 : धनतेरस का त्यौहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन कुछ वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ होता है, जबकि कुछ चीजों को लेना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं अक्षय होती है और ये शुभ फल प्रदान करती है।इसी प्रकार धनतेरस के दिन नुकीली या कांच की चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह समृद्धि, सौभाग्य और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रतीक है। इस दिन सोना खरीदना धन में वृद्धि और सुख-समृद्धि लाता है।
इस बार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. सोना खरीदने का सबसे शुभ समय 18 अक्टूबर की दोपहर 12:18 बजे से लेकर 19 अक्टूबर की सुबह 6:24 बजे तक माना गया है. इसी दौरान आप सोना, चांदी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं.
धनतेरस पर विशेष रूप से फूल वाली झाड़ू, धनिया के बीज, कौड़ी, सोने-चांदी के आभूषण, और पीतल या तांबे के बर्तन खरीदने की सलाह दी जाती है। इस पावन अवसर पर शुभ कार्यों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।