1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘Cricket से सिर्फ 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे Dhoni’, और आज 1000 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

‘Cricket से सिर्फ 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे Dhoni’, और आज 1000 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

भारत के क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज यानी 7 जुलाई 2023 को जन्मदिन है। इसी के साथ धोनी 42 साल के हो गए हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में खूब नाम कमाया। उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज यानी 7 जुलाई 2023 को जन्मदिन है। इसी के साथ धोनी 42 साल के हो गए हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में खूब नाम कमाया। उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उन्होंने क्रिकेट में खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया।

पढ़ें :- क्या MS Dhoni संन्यास से लेंगे यूटर्न और खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान रोहित शर्मा के बयान से मचा बवाल

आज धोनी (Dhoni) दुनिया के सबसे चाहिते खिलाड़ी होने के साथ करीब एक हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक भी हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि धोनी क्रिकेट (Cricket) से सिर्फ 30 लाख रुपये कमाने की ख़्वाहिश लेकर ही आए थे। यह खुलासा भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया, ‘2005 में जब मैंने वापसी की थी उससे पहले ही धोनी टीम में आए थे। मैं मेरी पत्नी, दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और उनकी पत्नी व धोनी (Dhoni) हम भी आखिरी सीट पर बैठा करते थे। धोनी मेरी पत्नी से काफी बातें किया करते थे। वह हमेशा कहते थे कि उनका लक्ष्य 30 लाख रुपए कमाना है ताकि वह रांची में आराम से अपनी बाकी जीवन बिता सके। वह रांची भी नहीं छोड़ना चाहते थे – ‘कुछ भी जो जाए, मैं रांची नहीं छोड़ूंगा’, वह कहते थे।’

उन्होंने आगे बताया कि ‘वह टीम में नए थे, इसलिए उन्हें लगा कि 30 लाख रुपये उनके लिए शांति से रहने के लिए पर्याप्त होंगे। मुझे याद है कि उन्होंने (Dhoni) मेरी पत्नी से कहा था, ‘भाभी, मुझे 30 लाख रुपये बनाना है। वह इतने जमीन से जुड़े हुए थे और मुझे लगता है कि इतनी प्रशंसा और अपने करियर (Career) में इतना कुछ हासिल करने के बाद भी वह उतने ही जमीन से जुड़े हुए हैं। वह उस आदमी की विनम्रता (Politeness) थी, उनका एक छोटा सा लक्ष्य था और मुझे धोनी (Dhoni) के बारे में जो बात हमेशा पसंद थी वह यह थी कि वह चीजों को बहुत सरल (Very simple) रखते थे।’

धोनी के पास एक हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति 

पढ़ें :- 'चेपॉक में जड़ेजा ने धोनी के फैंस के साथ किया जबर्दस्त प्रैंक', हंसी नहीं रोक पाये सपोर्ट स्टाफ, Video वायरल

हाल ही में सामने आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक रांची से संबंध रखने वाले धोनी की नेटवर्थ (Dhoni’s net worth) 1070 करोड़ हैं। वह एक महीने में लगभग 4 करोड़ और साल में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी आईपीएल सैलरी (IPL salary) 12 करोड़ है। धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (retired) ले लिया हो लेकिन वह अभी अभी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं। वह आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया था।

41 साल के धोनी रांची में रहते हैं। रांची में धोनी का एक आलीशान बंगला है। इसके अलावा मुंबई (Mumbai) और देहरादून में भी धोनी का एक-एक बंगला है। उन्होंने देहरादून में साल 2011 में 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत का बंगला खरीदा था। हमर, पोर्श 911, ऑडी (Audi), मर्सिडीज (Mercedes), मित्सुबिशी पजेरो (Mitsubishi Pajero), रेंज रोवर जैसी दुनिया की कई लग्जरी कारें उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं। इसके अलावा उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 और Confederate Hellcat X32 जैसी शानदार बाइक्स भी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...