1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. साउथ की इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को धुरंधर 2 ने किया ध्वस्त, बॉलीवुड जगत में कामयाबी का लिखा नया अध्याय

साउथ की इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को धुरंधर 2 ने किया ध्वस्त, बॉलीवुड जगत में कामयाबी का लिखा नया अध्याय

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) भारतीय सिनेमा की एकमात्र ऐसी फिल्म बनी हुई है, जो कमाई के मामले में देश और विदेश में धुआंधार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) भारतीय सिनेमा की एकमात्र ऐसी फिल्म बनी हुई है, जो कमाई के मामले में देश और विदेश में धुआंधार प्रदर्शन करती नजर आ रही है।  निर्देशक आदित्य धर (Director Aditya Dhar) की ये स्पाई थ्रिलर किसी न किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब तक धुरंधर 2 ने साउथ सिनेमा की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर कलेक्शन की कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी मूवीज हैं, जिनका शिकार धुरंधर 2 ने किया है।

पढ़ें :- रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार

इन साउथ फिल्मों पर भारी पड़ी धुरंधर 2

रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को अभी 13 दिनों में मूवी ने ऐतिहासिक कमाई के दम पर भारतीय सिनेमा जगत में कामयाबी का एक नया अध्याय लिख डाला है। दरअसल सिनेमा जगत की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट में आरआरआर (RRR) और केजीएफ (KGF) चैप्टर टॉप-10 में बनी हुई हैं। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों फिल्मों ने क्रमश: दुनियाभर में 1230 करोड़ और 1215 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में अब धुरंधर 2 साउथ की इन दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई है।

फिल्म धुरंधर 2 का न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी अपना जलवा बरकरार रखा हुआ है। धुरंधर द रिवेंज ने कमाई के मामले में जिस तरह प्रदर्शन किया है, वैसा कोई भी फिल्म ने नहीं कर पाई है।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में रचा इतिहास, जानें रिकॉर्ड्स

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...