1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

बॉलीवुड ​अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Film 'Dhurandhar: The Revenge) का क्रेज कितनी तेजी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस (Box Office) से लग रहा है। फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड ​अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Film ‘Dhurandhar: The Revenge) का क्रेज कितनी तेजी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस (Box Office) से लग रहा है। फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। पेड-प्रीव्यू शोज के 43 करोड़ और पहले दिन करीब 65 करोड़ मिलाकर, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 108 करोड़ पार हो चुकी है।

पढ़ें :- फिल्म धुरंधर को प्रोपेगैंडा बताने वालों को सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब, कहा- फिल्म तो फिल्म होती है

बता दें कि एक वक्त था जब 100 करोड़ कमाना किसी भी फिल्म का सबसे बड़ा टारगेट होता था। आज भी ये बॉक्स ऑफिस सक्सेस (Box Office Success) का एक बड़ा माइलस्टोन है। बड़ी-बड़ी फिल्में भी इस पड़ाव को पार करने के बाद थोड़ा बेहतर महसूस करती हैं, लेकिन किसी फिल्म के लिए ये 100 करोड़ नेट कलेक्शन सिर्फ 24 घंटे की बात होगी, ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) थिएटर्स में आ चुकी है और जो किसी ने कभी नहीं सोचा, अब वो रिकॉर्ड भी टूटेंगे।

सबसे तेज 100 करोड़ की बनी ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ के लिए कैसा क्रेज है, इसका सबूत बुधवार को हुए प्रीव्यू शोज में ही मिल गया था। जनता ने इन प्रीव्यूज को ऐसा आड़े हाथों लिया कि थिएटर्स में शाम को चले दो शोज से ही ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने 43 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया था। गुरुवार को सुबह से ही ‘धुरंधर 2’ टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर आग बनी हुई है। दिन में एक वक्त तो फिल्म ने एक घंटे में एक लाख से ज्यादा टिकट बेचने का ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला। जब टिकटों की डिमांड इतनी तगड़ी हो, तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का मीटर किस तेजी से भाग रहा होगा, ये समझना मुश्किल नहीं है। सैकनिल्क का डेटा बता रहा है कि इस मीटर की लेटेस्ट रीडिंग 65 करोड़ है।

बुधवार को हुए ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) के प्रीव्यू शोज अधिकतर जगहों पर शाम को साढ़े चार बजे या उसके बाद ही शुरू हुए थे। यानी ‘धुरंधर 2’ को थिएटर्स में पहुंचे अभी मोटे-मोटे 24 घंटे ही हुए हैं और प्रीव्यू के साथ फर्स्ट डे कलेक्शन मिलाकर इसका टोटल नेट कलेक्शन 108 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। ‘पुष्पा 2’, ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’, ‘स्त्री 2’ और ‘KGF 2’ जैसी फिल्मों ने सबसे तेज 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बनाया था।

पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह के भगवान पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले मे मिली राहत

इन सभी फिल्मों को 100 करोड़ कमाने में दो दिन लगे थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ ओपनिंग डे और प्रीव्यू शोज से ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला है। अब तक किसी भी हिंदी फिल्म ने प्रीव्यू शोज के साथ पहले दिन का कलेक्शन मिलाकर 80 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं किया था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) का प्रीव्यू के साथ ओपनिंग कलेक्शन 100 करोड़ से बहुत आगे जाने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह की फिल्म के लिए जैसा क्रेज है, उसके आगे बड़े-बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बौने पड़ने वाले हैं। अब देखना है कि ‘धुरंधर 2’ की ये बॉक्स ऑफिस पार्टी आने वाले दिनों में क्या-क्या धमाल मचाती है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...