1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में शिक्षकों पर डिजिटल हाज़िरी बिना पूरी तैयारी के थोपा, सरकार बुनियादी सुविधाओं पर दे ध्यान : मायावती

यूपी में शिक्षकों पर डिजिटल हाज़िरी बिना पूरी तैयारी के थोपा, सरकार बुनियादी सुविधाओं पर दे ध्यान : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती(Mayawati) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहां बदहाली की शिकायतें आम रही हैं, जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी कार्य कर रही है, यह क्या उचित?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहां बदहाली की शिकायतें आम रही हैं, जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी कार्य कर रही है, यह क्या उचित?

पढ़ें :- Viral : शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, बेटी सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज

मायावती (Mayawati) ने कहा कि शिक्षकों की डिजिटल हाज़िरी (Digital Attendance) भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगता है जो जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा जरूरी है शिक्षकों की सही व समुचित संख्या में भर्ती के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास ताकि अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।

पढ़ें :- यूपी में ग्राम प्रधानों का बतौर प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...