HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. डायरेक्टर राज कुमार हिरानी को इस साल दिया जाएगा किशोर कुमार सम्मान 2023

डायरेक्टर राज कुमार हिरानी को इस साल दिया जाएगा किशोर कुमार सम्मान 2023

एमपी सरकार लीजेंडरी किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए डायरेक्टर राज कुमार हिरानी को प्रेस्टीजियस किशोर कुमार सम्मान 2023 दिए जाने का फैसला लिया है। यह सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को किशोर कुमार के होमटाउन खंडवा में उनकी डेथ एनिर्विसरी पर आयोजित किया जाएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एमपी सरकार लीजेंडरी किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए डायरेक्टर राज कुमार हिरानी को प्रेस्टीजियस किशोर कुमार सम्मान 2023 दिए जाने का फैसला लिया है। यह सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को किशोर कुमार के होमटाउन खंडवा में उनकी डेथ एनिर्विसरी पर आयोजित किया जाएगा। पुलिस परेड ग्रांउड में होने वाले इस इवेंट को इंडियन सिनेमा के महानायक को समर्पित किया गया है।

पढ़ें :- Bhojpuri film Rajaram teaser: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म राजाराम का टीजर हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

डायरेक्टर हिरानी इंडियन सिनेमा के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक है, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उजागर करते आये है।
उन्हें इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

राजकुमार हिरानी, जो 3 ईडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने पिछले दो दशकों में बॉलीवुड की कहानी कहने के तरीकों में बदलाव लाया है। 2024 में वह इंडियन सिनेमा में 20 साल पूरे कर रहे हैं, उनकी शुरुआत 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस से हुई थी।

इससे पहले शताब्दी के महानायक अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, और शत्रुघ्न सिन्हा को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और लिरिसिस्ट भी इस सम्मान का हिस्सा रहे हैं।

इस साल, राजकुमार हिरानी को यह अवॉर्ड भोपाल के कल्चरल डिपार्टमेंट द्वारा दिया जाएगा, जो उन्हें भारतीय सिनेमा के दिग्गजों में और भी ऊंचा दर्जा दिलाएगा। इस इवेंट में किशोर नाइट भी शामिल होगी, जो किशोर कुमार को समर्पित एक स्पेशल म्यूजिकल श्रद्धांजलि होगी।

पढ़ें :- 12वीं फेल फिल्म की एक्टेस मेधा शंकर पहुंची उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...