1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण,आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण,आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को नगर निगम लखनऊ के तरफ से संचालित नादरगंज अमौसी स्थिति कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्था, गौवंशों की स्थिति, चारे-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को नगर निगम लखनऊ के तरफ से संचालित नादरगंज अमौसी स्थिति कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्था, गौवंशों की स्थिति, चारे-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। मण्डलायुक्त द्वारा सभी बाड़ों का निरीक्षण किया गया जहां पर भूसे चोकर सभी नांदों में मानकानुसार मिला तथा हरा चारा उपलब्धता के आधार पर दिया जाता पाया गया। सभी बाड़ों में स्वच्छ शीतल जल की उपलब्धता मिली तथा सम्पूर्ण परिसर की सफाई व्यवस्था उच्च कोटि की मिली। सभी गोवंशों का स्वास्थ्य अच्छा पाया गया। उनके द्वारा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाये जाने पर बल दिया गया तथा गौशाला से दूध तथा गोबर की बिक्री की जानकारी ली गयी।

पढ़ें :- Basti News : जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि गोवंशो के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाएं तथा बीमार पशुओं के उपचार हेतु चिकित्सकीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मण्डलायुक्त ने चारे की गुणवत्ता की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि पशुओं को पोषणयुक्त चारा समय से उपलब्ध कराया जाए। मण्डलायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए की प्रत्येक गौ आश्रय स्थल पर एक लॉक बुक बनाना सुनिश्चित किया जाए जिसमें गौवंश के आने, भूसा आदि का अंकन किया जाये।

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोवंश संरक्षण को लेकर सभी गौशालाएं प्रभावी रूप से संचालित की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...