1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hair Spa at home: बिना पार्लर और सलून में खर्चा किए घर बैठे करें हेयर स्पा, होंगे सॉफ्ट और शाइनी बाल

Hair Spa at home: बिना पार्लर और सलून में खर्चा किए घर बैठे करें हेयर स्पा, होंगे सॉफ्ट और शाइनी बाल

गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से रुखे, बेजान और चिपचिपे हो जाते है। बालों को सॉफ्ट और घना चमकदार बनाने के लिए पार्लर या सलून में हजारों रुपए खर्च करने पड़ जाते है। बिना खर्च के घर में मौजूद चीजों से हेयर स्पा करने का तरीका इंफ्लुएंसर एलेन चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Hair Spa at home: गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से रुखे, बेजान और चिपचिपे हो जाते है। बालों को सॉफ्ट और घना चमकदार बनाने के लिए पार्लर या सलून में हजारों रुपए खर्च करने पड़ जाते है। बिना खर्च के घर में मौजूद चीजों से हेयर स्पा करने का तरीका इंफ्लुएंसर एलेन चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

घर पर हेयर स्पा (Hair Spa ) करने के लिए आपको चावल और अलसी के बीजों की जरुरत होगी। आंच पर एक पतीला चढ़ाएं और एक कप पानी के साथ दो चम्मच चावल औऱ दो चम्मच ही अलसी के बीज मिला लें। इस मिश्रण को तबतक उबालें जबतक पानी की कंसिस्टेंसी जेल जैसी ना हो जाएं।

जब यह पानी जेल जैसा दिखने लगे तो ठंडा करके कटोरी में निकाल लें। अब इसमें रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदे डालकर मिक्स कर लें। इस तैयार जेल को अच्छे से मिलाकर बालों पर हेयर मास्क की तरह लगा लें। पूरे बालों पर इस जेल को एक घंटा लगाकर रखने के बाद शैंपू से धोकर साफ कर लें। बाल एकदम सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।इसे आप हफ्ते में दो बार ट्राई कर सकते ही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...