1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मां कामाख्या धाम महोत्सव में शामिल हुईं डॉ प्रियंका मौर्य, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं 32 महिलाओं को किया सम्मानित

मां कामाख्या धाम महोत्सव में शामिल हुईं डॉ प्रियंका मौर्य, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं 32 महिलाओं को किया सम्मानित

डॉ प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मां कामाख्या धाम महोत्सव 2026 “लोक संस्कृतियों का संगम” के द्वितीय दिवस पर मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर, सुनवा (रुदौली-अयोध्या) में “मां कामाख्या आत्मनिर्भर नारी सम्मान एवं संगोष्ठी” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य “विकसित भारत की आधारशिला–सशक्त नारी” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुईं। इस दौरान नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की प्रमुख आधारशिला बताते हुए उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

पढ़ें :- गणतंत्र दिवस पर डॉ प्रियंका मौर्य ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, कहा-उनका त्याग हमें सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और सेवा ही सच्चा धर्म

डॉ प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मां कामाख्या धाम महोत्सव 2026 “लोक संस्कृतियों का संगम” के द्वितीय दिवस पर मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर, सुनवा (रुदौली-अयोध्या) में “मां कामाख्या आत्मनिर्भर नारी सम्मान एवं संगोष्ठी” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

 

“विकसित भारत की आधारशिला-सशक्त नारी” विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की प्रमुख आधारशिला बताते हुए उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर मुझे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

पढ़ें :- नारी शक्ति के उत्थान से ही आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत का निर्माण है संभव: डॉ प्रियंका मौर्य

उन्होंने आगे लिखा, जनपद अयोध्या के रुदौली विधानसभा के विधायक एवं मुख्य संरक्षक रामचंद्र यादव तथा महोत्सव अध्यक्ष रविकांत तिवारी ‘मोनू’ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 32 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिससे समाज में महिलाओं के योगदान को नई पहचान और प्रेरणा मिली। इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

 

पढ़ें :- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का डॉ. प्रियंका मौर्य ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...