इससे पहले भी राहुल गांधी ने चुनाव के बाद महंगाई बढ़ने की बात कही थी। दरअसल, कल पांच राज्यों में होने वाला चुनाव थम जाएगा। पश्चिम बंगाल में कल दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 4 मई को आयेंगे। इससे पहले अब राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है कि, चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल—डीजल सब महंगे हो जाएंगे।
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए कल अंतिम दिन वोट पड़ेंगे। पश्चिम बंगाल में कल दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर पूरी तैयारियां चुनाव आयोग की तरफ से पूरी कर ली गयी हैं। इन सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महंगाई बढ़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव राहत खत्म होने के बाद महंगाई की गर्मी के लिए तैयार रहें।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29th April के बाद देखिए-पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी। सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।
चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार!
29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे।
जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस
सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2026
बता दें कि, इससे पहले भी राहुल गांधी ने चुनाव के बाद महंगाई बढ़ने की बात कही थी। दरअसल, कल पांच राज्यों में होने वाला चुनाव थम जाएगा। पश्चिम बंगाल में कल दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 4 मई को आयेंगे। इससे पहले अब राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है कि, चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल—डीजल सब महंगे हो जाएंगे।