1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TMC, बोली- ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने तक गिरी BJP, ‘गोली मारो, ठोक दो’ बयान पर चुनाव आयोग चुप्पी साधे है बैठा

TMC, बोली- ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने तक गिरी BJP, ‘गोली मारो, ठोक दो’ बयान पर चुनाव आयोग चुप्पी साधे है बैठा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण से पहले टीएमसी (TMC) और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी (BJP)पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को मौत की धमकी देने का आरोप लगाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण से पहले टीएमसी (TMC) और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी (BJP)पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को मौत की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया कि भाजपा राज्य में अपनी गोली मारो और ठोक दो वाली संस्कृति लाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा (Police Observer Ajay Pal Sharma) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दक्षिण 24 परगना में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते दिख रहे हैं।

पढ़ें :- पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की कार्रवाई से नाराज टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने दी खुली चुनौती, बोले- खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे'

टीएमसी (TMC) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि ‘बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टून प्रचार के बाद अब भाजपा ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ खुलेआम मौत की धमकियां देने तक गिर गई है। चुनाव आयोग (Election Commission) इस पर चुप्पी साधे बैठा है, जो मूक और मिलीभगत करने वाला दर्शक बना हुआ है। यही बदलाव भाजपा बंगाल के लिए चाहती है। वे उत्तर प्रदेश और बिहार की सड़कों पर अपनी गोली मारो और ठोक दो संस्कृति को बंगाल में थोपना चाहते हैं।’

बीजेपी प्रवक्ता की पोस्ट पर मचा बवाल

टीएमसी (TMC) ने बीजेपी के प्रवक्ता आलोक अजय (BJP Spokesperson Alok Ajay) की पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘अगर तुम हमें डराने की कोशिश करोगे तो गोली मार दी जाएगी, दीदी।’ पार्टी ने कहा कि यह ममता बनर्जी के प्रति भाजपा का रवैया दिखाता है, जो पश्चिम बंगाल की तीन बार चुनी गई मुख्यमंत्री हैं। TMC की ओर से कहा गया कि ‘इस धमकी और दबाव की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के शीर्ष स्तर से मंजूरी मिली है। अगर वे दीदी के बारे में इस तरह बोलते हैं तो सोचकर भी सिहरन होती है कि बंगाल की आम माताओं और बेटियों पर ये केसरिया गुंडे क्या कहर ढाएंगे? लेकिन ये शब्द याद रखिए। बंगाल भूलता नहीं है। बंगाल माफ नहीं करता। अपनी बेटी के खिलाफ यह अपमान और धमकी का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि वोटों से दिया जाएगा। 4 मई को बंगाल अपनी आवाज बुलंद करेगा।’

भाजपा प्रवक्ता आलोक अजय (BJP Spokesperson Alok Ajay)  ने टीएमसी (TMC) के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को हिंदी नहीं आती क्या? पीड़ित बनने का नाटक मत कीजिए। गोली मारो और भाग जाओ वाली संस्कृति आपकी है, हमारी नहीं। अपने गुंडों से लोगों को धमकाने की कोशिश मत कीजिए। पूर्व दिशा में सूरज उगता है, बंगाल और भारत के लोगों के लिए, और आप सब तबाही की राह पर हैं।’

पढ़ें :- ममता बनर्जी ने दूसरे चरण से पहले किया जीत का बड़ा दावा, बोलीं- मां माटी मानुष की लहर, अब सिर्फ वक्त का इंतजार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...