1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा अध्यक्ष और सीएम योगी के साथ केशव मौर्य ने किया वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन

भाजपा अध्यक्ष और सीएम योगी के साथ केशव मौर्य ने किया वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन

​उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर दर्शन—पूजन की तस्वीर को भी शेयर किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। ​उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर दर्शन—पूजन की तस्वीर को भी शेयर किया है।

पढ़ें :- केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-अपने शासनकाल में इन्होंने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा॥ इसके साथ ही लिखा, भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन जी के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मा. मंत्रीगण एवं मा. जनप्रतिनिधिगण की गरिमाममयी उपस्थिति रही। बाबा विश्वनाथ जी से समय प्रदेशवासियों के सर्वकल्याण की कामना करता हूं।

पढ़ें :- पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं...शुभम ​द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने बोला हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...