1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं…शुभम ​द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने बोला हमला

पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं…शुभम ​द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने बोला हमला

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के व्यापारी स्व. शुभम द्विवेदी की पत्नी ने इस बात पर सार्वजनिक तौर पर दुख प्रकट किया है कि वो उप्र के मुख्यमंत्री से कई महीनों से मिलने की लगातार कोशिश कर रही हैं परंतु उनकी तरफ़ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। क्या यही है भाजपा का महिला सम्मान का असली सच?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, शुभम ​द्विवेदी की पत्नी पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रही हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि स्व. शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिया जाए और महिला की सरकारी नौकरी की मांग पूरी करी जाए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो ‘सिलेंडर’ को बना लिया चूल्हा, देखें Viral Video

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के व्यापारी स्व. शुभम द्विवेदी की पत्नी ने इस बात पर सार्वजनिक तौर पर दुख प्रकट किया है कि वो उप्र के मुख्यमंत्री से कई महीनों से मिलने की लगातार कोशिश कर रही हैं परंतु उनकी तरफ़ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। क्या यही है भाजपा का महिला सम्मान का असली सच?

ये घोर निंदनीय है कि अपने राज्य की एक पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं है लेकिन दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने का समय है। भाजपा के घोर समर्थक तक मुख्यमंत्री जी के इस निर्दयी व्यवहार पर बेहद शर्मिंदा होंगे, खासतौर से एक औरत होने के नाते भाजपा की महिला सदस्यों को मुख्यमंत्री जी का ये रूखा व्यवहार बहुत खल रहा होगा। जिसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा हो और ऊपर से वो उपेक्षा का शिकार भी तो निराश-हताश होकर और टूट जाता है।

उन्होंने आगे कहा, ये हालात कभी किसी की ज़िंदगी में न आएं। इस उपेक्षा के पीछे अगर और कोई वजह हो तो वो स्पष्ट की जाए। हमारी मांग है कि स्व. शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिया जाए और महिला की सरकारी नौकरी की मांग पूरी करी जाए। अगर ये नहीं हुआ तो हम सरकार में आकर ये मांग पूरी करेंगे। भाजपा संवेदनहीन भी और हृदयहीन भी।

 

पढ़ें :- Ram Mandir Trust Scam : राम मंदिर ट्रस्ट की सफाई पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले-40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...