1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में हाथियों का हमला: नवादा में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में गुस्सा

बिहार में हाथियों का हमला: नवादा में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में गुस्सा

हार के नवादा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों का यह झुंड रजौली वन क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से ​मंडरा रहा है। ताजा मामले में हाथी के हमले से एक युवक की जान चली गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक......

By हर्ष गौतम 
Updated Date

बिहार,पर्दाफाश। बिहार के नवादा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों का यह झुंड रजौली वन क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से ​मंडरा रहा है। ताजा मामले में हाथी के हमले से एक युवक की जान चली गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव के पास पहुंच गया था। इसी दौरान एक युवक उनकी चपेट में आ गया और हाथी ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौली थाना की हरदिया पंचायत के सूअरलेटी गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सनोज भुईया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना करीब ​रात्री 12 बजे की है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल भर्ती, राहुल का केरल दौरा रद्द, डॉक्टरों ने सेहत पर दिया ये अपडेट

इतना ही नहीं, हाथियों ने आसपास के इलाकों में जमकर उत्पात मचाया और तीन भैंसों को भी मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो युवक की जान बच सकती थी।

सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश शुरू कर दी गई है। साथ ही, प्रभावित परिवार को सहायता देने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल गांव में डर का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही कोई स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...