1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूसरी जगहों पर लिया जाता है 15 से 20 प्रतिशत, इलाहाबाद में देख रहा हूं जहां 25 प्रतिशत लिया जा रहा…CMO प्रयागराज से कमीशन की बातचीत का वीडियो वायरल

दूसरी जगहों पर लिया जाता है 15 से 20 प्रतिशत, इलाहाबाद में देख रहा हूं जहां 25 प्रतिशत लिया जा रहा…CMO प्रयागराज से कमीशन की बातचीत का वीडियो वायरल

प्रयागराज के सीएमओ डॉ. ए.के. तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) से संबंधित बजट भुगतान में कमशीन की बात हो रही है। पर्दाफाश ने वायरल वीडियो के संबंध में प्रयागराज सीएमओ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वो सीएचसी से लेकर बड़े अस्पतालों का औचक निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे हैं। लेकिन विभाग में बैठे भ्रष्टाचारी अफसर और डॉक्टर सरकार और उनकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। अब ताजा मामला प्रयागराज के सीएमओ डॉ. ए.के. तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) से संबंधित बजट भुगतान में कमशीन की बात हो रही है। पर्दाफाश ने वायरल वीडियो के संबंध में प्रयागराज सीएमओ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। हालांकि, प्रयागराज के एक अखबार में निकली खबर की माने तो सीएमओ ने इस आवाज को एआई जनरेटेड बताया है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

दरअसल, प्रयागराज के सीएमओ डॉ. ए.के. तिवारी का वायरल हो रहा वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की एक योजना से संबंधित बजट के भुगतान में कमीशन को लेकर एक व्यक्ति से बातचीत हो रही है। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज आ रही है, जो कह रहा है कि, दूसरे जिलों में 15 से 20 प्रतिशत एनएचएम में कमीशन दिया जा रहा है, इलाहाबाद देख रहा हूं, जहां एनएचएम में 25 प्रतिशत ले रहा है। कमीशन की इस बातचीत की वीडियो को लेकर पर्दाफाश ने सीएमओ के पक्ष को जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।

बता दें कि, वीडियो बनाए जाते समय सीएमओ के सामने कौन लोग बैठे हैं ये भी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब हंगामा मच गया है। सूत्रों की मोन तो वायरल हो रहे वीडियो पर सीएमओ प्रयागराज पर शिकंजा कसा जा सकता है।

प्रदेश में सीएमओ सरकार को कर रहे बदनाम
उत्तर प्रदेश की सरकार और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जहां स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगे हैं। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर सीएमओ उनकी और सरकार की मंशा पर पानी फेरना चाहते हैं। पर्दाफाश ऐसे सीएमओ को लगातार उजागर करता रहेगा, जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

पढ़ें :- नई व्यवस्था से उचित दर विक्रेताओं के पारिश्रमिक में पारदर्शिता, प्रक्रिया में सुगमता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रभावशीलता को और मजबूती मिलेगी: सीएम योगी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...