HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संसदीय चुनावों में बेतहरीन प्रदर्शन से उत्साहित अखिलेश ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए दिया 300 पार का नारा

संसदीय चुनावों में बेतहरीन प्रदर्शन से उत्साहित अखिलेश ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए दिया 300 पार का नारा

हाल में संपन्न संसदीय चुनावों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे उत्साहित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी का अगला निशाना और लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) के चुनावों में बनाने का रहेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। हाल में संपन्न संसदीय चुनावों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे उत्साहित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी का अगला निशाना और लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) के चुनावों में बनाने का रहेगा। इसलिए अभी से 2027 की तैयारी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता जोर-जोर से जुट जाए। उन्होंने कहा कि इस बार हमें तीन सौ विधायकों के साथ 2027 में यूपी में सरकार बनाना है।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  सैफई स्थित पार्टी ऑफिस में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि संविधान बदलने के मुद्दे पर जनता ने हम आप सबका सहयोग किया है, जिसके बदौलत समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) इतने बड़े जनमत के साथ में आज देश की तीसरी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि बेशक के एनडीए (NDA) में सरकार बना ली है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके चेहरों पर खुशी नहीं दिखाई दे रही है। जिन लोगों ने शपथ ली है वो खुश नहीं है और सरकार बनाने वाले भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो है कि एनडीए (NDA) की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

INDIA की सरकार बनती तो कुछ नया दिखता

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने वाले के चेहरों पर खुशी नहीं दिखाई दे रही है। अगर एनडीए (NDA) के बजाय इंडिया गठबंधन (India Alliance) की सरकार बनती तो निश्चित है कि जरूर देश में कुछ ना कुछ नया होता। वाकई में अगर इंडिया गठबंधन (India Alliance)  की सरकार बनती तो जनता को सूचना कुछ नया देखने को जरूर मिलता ही और इंडिया गठबंधन (India Alliance) देशवासियों को कुछ नया भी जरूर देती। केंद्र में नवगठित एनडीए (NDA) सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। देखिए यह गिनती की गिनती है आने वाले दिनों में इसका क्या असर होता है?

 BJP नेता पहली बार हारने पर ही  हो गए मायूस

पढ़ें :- Video-SP MLA संग्राम सिंह यादव का वीडियो वायरल, विधानसभा में उठाया था नरही थाने में बालू तस्करी का मामला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता पहली बार हारने में ही पूरी तरह से मायूस हो गए हैं, जबकि समाजवादियों ने कई हार देखने के बावजूद भी मायूसी नहीं दिखाई है, यह असल में समाजवादियों की निशानी है। संघर्ष के बल पर कामयाबी पाना ही असल समाजवाद है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादियों की जीत का सिलसिला इसी तरह चलता रहा तो 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...